अल्मोड़ा-जाखनदेवी एवं रानीधारा सड़क की दुर्दशा पर आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभाषद मोनू साह एवं एनटीडी वार्ड के सभाषद सौरभ वर्मा का पारा चढ़ गया।उन्होंने आज प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस के साथ सड़कों की दुर्दशा को लेकर वार्ता की एवं ज्ञापन दिया।वार्ता में रानीधारा सड़क की खराब स्थिति का तुरन्त संज्ञान लेकर तत्काल कार्य करने के लिए अधिशासी अभियंता से कहा गया।जाखन देवी में मेन रोड जो कि अप्रैल माह में पानी की लाइन खराब होने के कारण खोद दी गई थी वह रोड अभी भी खराब है उसके तत्काल सही करने एवं गैस गोदाम की सड़क में जो गड्ढे हैं उन गड्डो को भी भरने के लिए वार्ता की गई।अधिशासी अभियंता ने बताया कि वह खुद एक दो दिन में सड़क का निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करेंगे।वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),एन.टी.डी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा,महेश बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *