अल्मोड़ा-मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखंड एवं बाल प्रहरी द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में कक्षा 4 के छात्र प्रतीक बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।हिमांशी भैंसोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व खुशी आर्या कक्षा 4 की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।सिद्धि जोशी कक्षा आठ की छात्रा ने प्रथम स्थान,अवनि बिष्ट कक्षा 6 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं नमन त्रिपाठी कक्षा 6 के छात्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी विभिन्न प्रतियोगिताओं में मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए और उत्तम नीति बनाते हुए कड़ी मेहनत ,लगन और अच्छे संस्कार और बेहतर आदतों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं और शिक्षक, शिक्षिकाओं के अथक प्रयास और मेहनत के लिए ‌प्रशंसा करते हैं व अभिभावक जनों के सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए सभी विजेताओं को बधाई देते हैं।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने विजेताओं को स्कूल स्तर से भी पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की और बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।हमेशा आगे रहने की सीख के लिए कड़ी मेहनत, लगन,अनुशासन के साथ अच्छे संस्कार और आदतों को आत्मसात करने की सभी छात्र छात्राओं को सीख दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *