अल्मोड़ा-दिनांक 10.09.2022 चौखुटिया निवासी एक वादी की तहरीर के आधार पर थाना चौखुटिया में आईपीसी व पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया था।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत व थानाध्यक्ष चौखुटिया को तत्काल टीम गठित कर आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। तिलकराम वर्मा सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत चौखुटिया द्वारा पुलिस टीम का गठन कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरु कर दी।गठित टीम द्वारा अथक प्रयास व साईबर सैल की मदद से दिनांक 12/09/2022 को आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार युवक का नाम गौरव अटवाल पुत्र हरीश चंद्र अटवाल निवासी ग्राम धुधलिया चौखुटिया उम्र 20 वर्ष है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत थाना चौखुटिया,उप निरीक्षक रिंकी कोतवाली रानीखेत,का० दीपक कुमार,का० रजनीश वर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *