






अल्मोड़ा-डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा अल्मोड़ा की ओर से आगामी 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाएगा।इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विगत वर्ष सेवानिवृत्त हुए मुख्य फार्मासिस्ट एवं जिला फार्मेसी अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।जनपद शाखा की कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना (Empowering Pharmacists for Healthier Futures) विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।गोष्ठी में फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।इसके अलावा जिला,महिला एवं बेस चिकित्सालयों में मरीजों से मुलाकात कर फल वितरण किया जाएगा तथा उनके स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी जाएंगी। विचार गोष्ठी में गोकुल मेहता व अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे।एसोसिएशन ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस फार्मासिस्टों के योगदान को रेखांकित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।
