अल्मोड़ा-बाबा श्री विश्वनाथ मां जगदीश शिला की 21 वीं 28 दिवसीय डोली यात्रा आगामी 16 मई को डोल आश्रम से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे अल्मोड़ा पहुंचेगी। यात्रा के अल्मोड़ा आगमन पर ऑफिसर कॉलोनी स्थित प्रताप सिंह सत्याल के आवास पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।यात्रा के स्वागत एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यात्रा से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर डोली यात्रा के स्वागत में शामिल होने का आह्वान किया गया।बैठक में अल्मोड़ा यात्रा संयोजक मनोज सनवाल, प्रताप सिंह सत्याल, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रकाश रावत,अनूप साह, शेफाली टम्टा,गोविंद मेहरा, मीना भैसोड़ा,मनोज भंडारी, बसंती सिजवाली सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *