बागेश्वर-आज यूथ कांग्रेस बागेश्वर जिलाध्यक्ष कविजोशी के नेतृत्व में SUPER-56 कोविड हेल्पलाइन टीम के तत्वाधान में कैलाश आर्या सभासद मंडलसेरा उत्तरी,जयदीप कुमार उपाध्यक्ष छात्र संघ बागेश्वर,कुन्दन गोस्वामी का फोन आने पर 40 राशन किट बागेश्वर नगर क्षेत्र में बानरी,चुबलारी,गोरखुडा,केंटीन के पास मंडलसेरा दक्षिणी,भोनिधारा के आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन परिवारों तक पहुंचाई गई।जो राशन किट यूथ कांंग्रेस को प्रवेश नेगी मजियाखेत UGCC सीनियर सिविल प्लानिंग इंजिनियर ओमान द्वारा 30 और 10 किट जिनके सौजन्य से मिली है उन्होंने नाम सार्वजनिक करने को मना किया है।राशन किट उपलब्ध कराने के लिए युवा कांग्रेस बागेश्वर ने इन सज्जनों का आभार व्यक्त किया है।राशन वितरण कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,कैलाश आर्या सभासद मंडलसेरा उत्तरी,जयदीप कुमार उपाध्यक्ष छात्र संघ,कुन्दन गोस्वामी,जीवन पांडे जिला महासचिव,कमल कोहली,प्रियांशु पाण्डेय,मोनीष खान,विशाल रावत,सलमान,वाणी,गोलू आदि मौजूद रहे।