बागेश्वर-आज पेट्रोल डीजल के बड़ते मूल्य के विरोध में कांग्रेस कमेटी बागेश्वर और युवा कांग्रेस बागेश्वर ने सामूहिक रूप से पेट्रोल पंप में बैठकर सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन किया। यूथ जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से देश में महंगाई चरम पर है और दिन प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं उससे आम आदमी का जीवन यापन करना मुश्किल होता जा रहा है।आज इसी क्रम में पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का सामूहिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और केंद्र सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही है।इस कार्यक्रम में लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस,राजेंद्र टंगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री,बालकृष्ण प्रदेश महामंत्री,कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,भूपेश खेतवाल ब्लॉक अध्यक्ष,विनोद पाठक, सुनीता टम्टा,लक्ष्मी धर्मसत्तू,गीता रावल,इंदिरा जोशी,ईश्वर पांडे,विशाल रावत,बहादुर बिष्ट,महेश पंत,किशन कठायत,कुंदन गोस्वामी,धीरज कुमार, अर्जुन कुमार,संजय जोशी,रुद्रा पांडे आदि मौजूद थे।