अल्मोड़ा-अल्मोड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।युवा कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित सतवाल ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यदि जिला अल्मोड़ा जनपद में आते हैं तो युवा कांग्रेस काले झंडे दिखा कर उनका विरोध करेगी और साथ ही कल 17 जून को त्रिवेन्द्र रावत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ललित सतवाल ने आगे कहा कि कुछ दिनों पूर्व यूपी के बलिया में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। जो सीधे सीधे पूर्वांचल की जनता का अपमान है।उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने इस कथन के लिए माफी मांगनी चाहिए।श्री सतवाल ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रांतिकारियों की धरती पूर्वांचल में गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर पूर्वांचल की जनता का अपमान किया है। पूर्वांचल के अपमान के लिए बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए।
