बागेश्वर-आज पुन:कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में बागेश्वर नगर पालिका के अंदर आने वाले व्यापारियो पर यूजर चार्ज लगाने के विरोध में व यूजर चार्ज को वापस लेने की माँग के लिए सभी नगर के व्यापारियों का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।यूजर चार्ज वापस लेने के अभियान में लगभग 600 व्यापारियों ने अभी तक हस्ताक्षर कर दिए है।कवि जोशी जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज शाम तक सभी व्यापारियों से हस्ताक्षर अभियान में समर्थन लेने के बाद वो कुमाऊँ कमिश्नर उत्तराखंड के नाम से प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को देंगे जिसमे सभी व्यापारियों के यूजर चार्ज वापस लेने की हस्ताक्षर अभियान की प्रतिलिपि भी लगाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जल्द ही यूजर चार्ज को प्रशासन वापस नही लेता है तो युवा कांग्रेस बागेश्वर सभी व्यापारियों के साथ मिल कर उग्र जन आंदोलन करने के लिए वाध्य होगी।जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,
अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,
रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष,गीतांजली जिला उपाध्यक्ष,विशाल रावत जिला सचिव,गोविन्द चन्दोला पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष,प्रेम पाठक,नागेंद्र मनवाल जिला सचिव,प्रकाश वाचमी,राजेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद थे।