अल्मोड़ा-उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा मांग की गई है कि सरकार द्वारा शिथिलीकरण को 30-6-22 से आगे भी विस्तारित किया जाय।सभी कार्यरत कार्मिकों को शिथिलीकरण का लाभ प्रदान किया जाय।शिथिलीकरण को केवल 30-6-22 तक दिये जाने पर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है ।जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व जिला मंत्री अमरनाथ रजवार व संगठन मंत्री मुकेश जोशी द्वारा भी शिथिलीकरण को हमेशा के लिए बहाल करने की मांग की गई है।इस संबंध में मुख्यमंत्री को बैठक कर पत्र प्रेषित किया जायेगा।मंडलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक व सचिव सौरभ चंद ने समानता के आधार पर शिथिलीकरण को हमेशा के लिए बहाल करने की मांग की है।श्री पाठक द्वारा मांग की गई है कि फारगो नियमावली को तभी लागू किया जाए जब एक्ट भी सौ फीसदी प्रभावी हो अन्यथा फारगो नियमावली को निरस्त कर दिया जाय।यह काले कानून से कम नहीं है।वहीं एक पद से दूसरे पद पर पदोन्नति के लिए अर्ह कारी समय सीमा की समीक्षा करते हुए कम किया जाना चाहिए और कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर वर्तमान में 6 भर्ती वर्ष निर्धारित किए गए हैं इसे भी 3 वर्ष किया जाय तथा आगे के पदों पर भी अर्हकारी सेवा को कम कर दिया जाय जिससे रिक्त पदों होने पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्य एवं उत्तरदायित्व शासन से ही निर्धारित कर दिये जाय और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को उनके गृह जनपद में ही तैनाती प्रदान किए जाने की भी कार्यवाही हो और जो मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अपने मूल जनपद से बाहरी जनपदों में तैनात है उन्हें उनके मूल जनपद में तैनात किया जाय।
