बागेश्वर-आज यूथ कांग्रेस बागेश्वर जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में SUPER 56 कोविड हेल्पलाइन टीम के तत्वाधान में राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री चन्द्र शेखर पाण्डेय विधानसभा प्रवक्ता युवा कांग्रेस बागेश्वर का फोन आने पर 40 राशन किट ग्रामीण क्षेत्र में धारी, डोबा,भोताड़ी,चोना,नकुड़ा,नरगोल के आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गई।जो 40 राशन किट यूथ कांंग्रेस को समाजसेवी मनीष परिहार के सौजन्य से प्राप्त हुई।राशन किट उपलब्ध कराने के लिए युवा कांग्रेस बागेश्वर ने उनका आभार व्यक्त किया।राशन वितरण कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,सुनील पाण्डेय जिला कोषाध्यक्ष,आशीष पाल विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया,चन्द्र शेखर पांडेय,प्रियांशु पाण्डेय,जीवन पाण्डेय,कमल कोहली आदि मौजूद रहे।