बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में कांंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर घटबगर वार्ड व स्वर्गआश्रम में लगभग 155 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई।जो स्वयं कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के द्वारा राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई है।इस अवसर पर कवि जोशी ने कहा कि युवा कांग्रेस बागेश्वर के द्वारा राहुल गांधी के सिद्धान्तों पर चलते हुए आज जिले के सबसे बड़े अनुसूचित जनजाति वार्ड (77%) घटबगरवार्ड में 155 अत्यधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की गई हैं। क्योंकि राहुल गांधी जी ने हमेशा देश के हर युवा,कमज़ोर,पिछड़े व पंक्ति में अंतिम व्यक्ति की आवाज बन कर सरकार और देश को जगाने का काम किया है।उनके साथ खड़े हो कर उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है।उसी प्रकार युवा कांग्रेस बागेश्वर भी उन्हीं के नक़्शेकदम पर कार्य करते हुए युवा,जरूरतमंद,कमज़ोर व पिछड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ने का कार्य लगतार कर रही है।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,ईश्वर पांडे जिला उपाध्यक्ष,
अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष,रिजवान खान जिला वरिष्ठ महासचिव,उमेश मनराल जिला वरिष्ठ महासचिव,जीवन पांडे जिला सचिव,जिला सचिव अनुज दुर्गापाल,जयदीप कुमार छात्र संघ उपाध्यक्ष,नागेंद्र मनवाल,संस्कार खैर, आशीष कोहली,विशाल रावत पीयूष पांडे,राजेंद्र पांडे,मोनीष खान,कमल कोहली आदि मौजूद थे।