पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर द्वारा डाक एवं मेल के द्वारा मुख्यमंत्री /परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। उत्तराखंड पहाड़ी प्रदेश में परिवहन विभाग की बसों के आए दिन ब्रेक फेल, टायर फटना इत्यादि तकनीकी कारणों से हो रही जगह जगह सड़क दुर्घटनाओं से आम जन को हो रहे जान माल के नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने औकहा कि मानक अनुसार परिवहन विभाग की पहाड़ी क्षेत्र की बसों की 7 से 8 लाख किलोमीटर चलने की क्षमता होती है और मैदानी क्षेत्रों में बसों की 10 से 12 लाख किलोमीटर चलने की क्षमता है। लेकिन अधिकतर बसे अपनी अधिकतर क्षमता से 2 से 3 लाख किलोमीटर ज्यादा चल गई है जिस वजह से ब्रेक फेल,टायर फटना इत्यादि तकनीकी खामियों से एक्सीडेंट हो रहे है जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश के जन मानस को झेलना पड़ रहा है।सरकार त्वरित रूप से विभाग को शक्ती से निर्देशित कर ऐसी बसों को हटा कर नई बसों को चलाए ताकि लोगों की जान माल का खतरा कम हो सके।दूसरा मतवपूर्ण बिंदु है कि मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री परिवहन विभाग हेतु एक गाइडलाइन तय करें कि विभाग प्रत्येक दिन किसी भी बस को लंबे रूट पर भेजने से पहले उसकी तकनीकी जांच कराए और फिर उसको आम जन हेतु चलवाए। इसके दो फायदे होंगे पहला उस बस की खामी का पता चल सकेगा दूसरा यह कि ऐसा करने से उत्तराखंड में आए दिन हो रहे ब्रेक फेल,टायर फटना इत्यादि तकनीकी कारणों से छोटी बड़ी दुर्घटनाओं में रोक लग सकेगी।मुख्यमंत्री/ परिवहन मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया की जल्द सरकार इस पर उचित कदम उठाकर उत्तराखंड के लोगो को राहत भरा सफर कराए।
