

अल्मोड़ा-भारतीय युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस जिला अल्मोड़ा द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर चितई गोल्ज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं देश सेवा के लिए मंगलकामनाएं की गईं।इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास के छात्र-छात्राओं के बीच केक काटकर जन्मदिवस को सेवा एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।जिसमें युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रम सिंह फर्त्याल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र धोनी,प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस किरन आर्या,जिला महासचिव दीक्षा सुयाल,जिला महासचिव पारस डसीला, संतोष कुमार आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
