

अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा विगत 21 मई से 21 जून तक संचालित आओ हम सब योग करें अभियान के समापन अवसर पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोबन सिंह जीना परिसर के मुख्य प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह अभियान राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,जल शक्ति मंत्रालय तथा राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा डॉ नवीन भट्ट के संरक्षण में संचालित किया गया।इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में योग साधकों,विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर संजीव आर्य ने की।विशिष्ट अतिथियों में एन सी सी 24 बटालियन सूबेदार मेजर देवेंद्र जीना,डॉ. ममता पंथ,वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष विनीत बिष्ट तथा छावनी परिषद अल्मोड़ा से राजेश बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं बैज अलंकरण के साथ सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।इसके उपरांत योग विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. गिरीश सिंह अधिकारी द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास कराया गया जिसमें विभिन्न आसन,प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।इसके पश्चात डॉ लल्लन कुमार सिंह द्वारा योग संकल्प दिलाया गया।मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रवीण बिष्ट ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी सशक्त साधन है। उन्होंने युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव आर्य ने अपने संबोधन में योग की विविध विधाओं,उनके वैज्ञानिक आधार एवं दैनिक जीवन में उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे आज सम्पूर्ण विश्व अपनाकर लाभान्वित हो रहा है।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लल्लन कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर योग विज्ञान विभाग से श्रीमती हेमलता अवस्थी,डॉ.लल्लन कुमार,डॉ गिरीश अधिकारी, दीपक परिहार सहित विभाग के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में आदित्य बिष्ट,अनुराधा धामी, कोमल कांडपाल,हेमलता बिष्ट, हर्षिता नेगी,मोहिता पंत,सौरभ सिंह चम्याल,नेहा आर्या, गीतांजलि सिजवाली,जानकी, पूजा बोरा,योगेश पाल,नीतू, कमलेश पाठक,शिवम,खुशी बिष्ट,ललिता,दिव्या रावत, किरन बिष्ट,निशा बिष्ट, दीपाली, मीना,मोहित,अंकुर मलिक, अतुल कुमार,बेबी शुक्ला, बसंती गैड़ा,भावना कंडारी, गरिमा सिजवाली,जय सिंह शिराड़ी,ज्योति जीना,काजल गोस्वामी,कमला फर्त्याल, कविता भट्ट,नेहा मेहता,महक वर्मा,माही वर्मा,मीनाक्षी नेगी, नैना,नवनीत उपाध्याय,निधि मेहरा,निकिता मेहरा,पवन शिराड़ी,प्रियंका पांडे, रितु बिष्ट, रिया जोशी, रोशनी आर्य, संध्या पांडे, योगिता पंत,अंजलि खन्ना, भावना बिष्ट,सुंदर सिंह बोरा, अर्चना,नितिशा भंडारी,प्रिया, राधा,जया अधिकारी,कनिका शर्मा,खुशीता कनवाल,प्रीति रावत एवं रजनी सहित अनेक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।यह आयोजन योग के प्रति जनजागरूकता,स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रसार तथा सामाजिक समरसता के संदेश के साथ अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की सामाजिक एवं शैक्षणिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।
