अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने,रैश ड्राइविंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 28 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/यातायात बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।चेकिंग के दौरान टैक्सी वाहन संख्या में चालक नीरज सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी सोमेश्वर जनपद अल्मोड़ा को वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर एवं छत पर भी सवारी ले जाते हुए तथा नशे की हालत में वाहन चलाकर हुड़दंग करते हुए पाया गया।यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *