अल्मोडा़-सोमवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में वृद्ध जागेश्वर के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की।जिलाधिकारी से जौल बांज से थिकलना तक चार किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। थिकलना से मंगलता तक 27 किलोमीटर रोड पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा बनाई जा रही है जो कि लगभग बन चुकी है। मगर शुरू की 4 किलोमीटर रोड जो कि पंचायत जनप्रतिनिधियों के बजट से बनी है। फिलहाल यह क्षतिग्रस्त है। जो कि दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीण इसका स्थाई समाधान चाहते हैं। जिसमें पांच ग्रामसभाएं लगभग 2500 की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव वासी इस रोड में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं और इसमें जो भी बारिश के दौरान खराबी आ रही है उसे पीएमजेएसवाई विभाग द्वारा ठीक किया जाए।रोड खराब होने के कारण इस रोड से आवाजाही में बहुत ज्यादा दिक्कतें आ रही है।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस पर शीघ्र कार्यवाही हो और इस पर काम हो। जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि हरीश भट्ट, धौलनली प्रधान प्रतिनिधि गोकुल वाणी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन सिंह राणा, चंदन मेहरा अध्यक्ष प्रधान संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल भट्ट,पंकज भेंसौड़ा,पंकज बगड़वाल आदि मौजूद रहे।वहीं युवा नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि इस रोड का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाय। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *