रानीखेत-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में आज दिनांक 24 मार्च 2025 को जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा विश्व गौरैया दिवस जो की 20 मार्च को मनाया जाता है तथा विश्व क्षय रोग उन्मूलन दिवस जो की 24 मार्च को मनाया जाता है,स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए प्राध्यापक डॉ. प्रमोद जोशी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में छोटी सी गौरैया चिड़िया किस प्रकार अपना योगदान देती है परन्तु आज टेलीकोम में प्रयुक्त इलेक्ट्रो मैगनेटिक तरंगों से इस चिड़िया का अस्तित्व खतरे में आ गया है।साथ ही डॉ. जोशी द्वारा टी.बी. बीमारी,इसका इतिहास, कारक एवं बचाव के उपायों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।इस अवसर पर बी.एस.सी. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी वैष्णवी मेहरा तथा मनोज कुमार तथा एम.एस.सी. द्वितीय सेमेटर से चेतना, मीनाक्षी पिण्डारी एवं तनुजा ने विषय पर गहरी जानकारियां साझा करी।गौरैया संरक्षण एवं टी. बी. रोकथाम एवं उन्मूलन पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. अपूर्वा जोशी तथा निहारिका बिष्ट द्वारा महत्वपूर्ण तथ्य एवं विवरण प्रदान किये गये।कार्यक्रम में विभाग प्रभारी डॉ. दीपा पाण्डेय द्वारा गौरैया चिड़िया का सम्पूर्ण जीवन चक्र समझाते हुवे जैव विविधता में इसके महत्व तथा घेरुलू उपायों द्वारा इनके संरक्षण के तरीकों को समझाया तथा विभिन्न प्रकार के क्षय रोग,इनके कारण, बचाव एवं उपचार पर विस्तृत व्याख्यान दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *