अल्मोड़ा-सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा विधुत वितरण खंण्ड अल्मोड़ा से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की।संजय पांण्डे ने बताया कि थपलिया में आज कल अक्सर लाइट गायब रहती है और बार बार फ्लकचुएट कर रही है जिससे कई लोगो के विधुत उपकरण फुंक गए है।इस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा अभियंता मनोरंजन वर्मा को मौके पर ही विधुत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए गए।सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने यह भी बताया कि इन दिनों नगर में आये दिन अत्यधिक विधुत कटौती हो रही है।विधुत आपूर्ति में घटिया केबिल का उपयोग हो रहा है जिससे लोड न ले पाने के कारण आपूर्ति बार बार ठप हो रही है।दिन के समय विधुत कटौती होने से व्यापारियों के कारोबार प्रभावित हो रहे है तो उन लोगों को विधुत उत्पादन में भी दिक्कतें आ रही है जिन्होंने सोलर पैनल लगाये है।इसके अलावा शाम को भी अक्सर विधुत कटौती की जा रही है।अक्सर ये देखा गया है कि रात के समय कर्मचारी ऑफिस में कॉल रिसीव नहीं करते है व अधिकारियो के नम्बर भी स्विच ऑफ रहते है।जिससे विधुत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।संजय पाण्डे ने कहा कि इसके लिए पूरे शहर का एक कण्ट्रोल रूम बनाया जाय।इसके साथ ही एक वैकल्पिक (व्हाट्सअप) नम्बर भी जनता को उपलब्ध करवाया जाय,जिस पर लोगों की विधुत सम्बन्धी शिकायत को दूर किया जा सके,जिसकी मानिटरिंग उच्चाधिकारियों द्वारा की जाय।उन्होंने कहा कि विद्युत बिलों का ऑनलाइन भुगतान करने में लोगों को कठिनाई का सामना पड़ रहा है।क्योंकि विधुत विभाग की साईट पर बिलों को समय से अपलोड नहीं नही जा रहा है,जिससे समय से भुगतान करने वाले ऑनलाइन उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे है।संजय पाण्डेय ने कहा कि जनहित में असमय विधुत कटौती पर रोक लगायी जाय।यदि जरुरी हो तो इसका समय निर्धारित कर लिया जाय,जिसकी पूर्व सूचना आकाशवाणी अल्मोड़ा व समाचार पत्रों द्वारा लोगों को उपलब्ध करवाई जाय ताकि लोगों को असुविधा न हो।इस पर अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी समस्याओं का उचित व ठोस समाधान करने की बात कही गयी ।
