अल्मोड़ा-आज जागेश्वर विधानसभा विकासखण्ड लमगड़ा के ग्रामसभा सत्यों में लिंक मोटर मार्ग में पहली बार कुमाऊं मण्डल विकास निगम द्वारा बड़े ट्रक से गैस वितरण कराया गया जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी रही।सभी ग्रामवासियों ने जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए कुंजवाल जी लम्बे समय से प्रयासरत थे।ग्रामीणों ने कहा कि विधायक कुंजवाल ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए सर्वाधिक प्रयास करते हैं।इसी लिए इन्हें विकास पुरूष कहा जाता है और इनके लगातार चुनाव जीतने का कारण भी यही है।ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सतवाल ने बताया कि विधायक कुंजवाल द्वारा लाकडाऊन में भी अपने निजी वाहनों के द्वारा लमगड़ा ब्लाक के प्रत्येक गांव गांव के लिंक मोटर मार्गों तक भी गैस सिलेण्डर पहुंचाने का कार्य किया।आज ग्राम सत्यों में पहली बार गैस की बड़ी गाड़ी द्वारा गैस सिलेण्डर बांटे जाने पर कुंजवाल का आभार जताया।उन्होंने कहा कि लगातार पत्र के माध्यम से विभाग को चेताने का कार्य किया गया।जिस कारण अब प्रत्येक माह में एक दिन सत्यों तक गैस वितरण का कार्य होगा।इसके लिए उन्होंने विभाग का भी धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि पहले लोगों को सिलेण्डर भराने में बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।सतवाल ने बताया कि कुंजवाल जी ने लमगड़ा ब्लाक के कयी मोटर मार्गो में विभाग द्वारा सिलेण्डर वितरण को कहा है जिनमें मेरधूरा सत्यों मोटर मार्ग, पलना,रतखान भैसोड़ा,चौमू मोटर मार्ग, पलना अनरियाकोट मोटर मार्ग, कल्टानी से सिलसोड़ा मोटर मार्ग, विश्वनाथ से जसकोट मोटर मार्ग, लमगड़ा से कपकोट,मलाड़ी बज्वाड़ मोटर मार्ग, ढौरा से छाना मोटर मार्ग आदि शामिल हैं।इन सभी लिंक मोटर मार्गों तक गैस गाड़ी पहुंचेगी।इसके लिए सतवाल ने कुंजवाल का आभार व्यक्त किया।आभार व्यक्त करने वालों में दीवान सतवाल, ग्राम प्रधान सत्यों नीमा सतवाल,सरपंच दीवान सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भवान राम,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यों पान सिंह सतवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री देवी,बालम सिंह,जसवन्त सिंह,सुन्दर सिंह,अनिल सिंह,महेन्द्र सिंह,बिशन सिंह,बची सिंह,दीपक सिंह,प्रकाश बिष्ट, गोविन्द सतवाल,नरेन्द्र सतवाल,मोहन सिंह,भीम सिंह,भगवत सिंह,गोपाल सिंह,हरीश सिंह,गोविन्द राणा,महेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
