अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव अनामिका सिंह के निर्देशन में बुधवार को अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में नालसा डॉन स्कीम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम,उपचार एवं बचाव,साइबर अपराध, मानव तस्करी,यौन शोषण, यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा नियमों तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई।वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कानून की जानकारी रखने और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जौहरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजमोहन, अध्यापकगण, विधि इंटर्न शारिक हुसैन, अधिकार मित्र सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *