अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा किया गया।इस दौरान सचिव श्रीमती अनामिका सिंह ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, मानव तस्करी एवं न्याय व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की सहायता में युवाओं की भूमिका और भागीदारी पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।शिविर में विद्यार्थियों ने विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों को लेकर सवाल पूछे,जिनका सचिव द्वारा सरल भाषा में उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सोशल मीडिया के फायदे एवं नुकसान, युवा सशक्तिकरण तथा युवाओं की समस्याओं और उनके समाधान जैसे विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। वहीं एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।शिविर में रिटेनर अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती तुलसी जौहरी, उप प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट,एकेडमिक हेड विपुल कार्की, शिक्षकगण तथा अधिकार मित्र विनीता आर्या, संदीप सिंह नयाल एवं पंकज भगत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *