अल्मोड़ा-जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने सोमवार को धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत 372.92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह मोटर मार्ग मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है और इसकी कुल लंबाई 10.605 किलोमीटर होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक महरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से खौड़ी, कलोटा, खेती, जाजर, धारी, चौणा, कुमडधूरा और मलाण जैसे गांवों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अल्मोड़ा के सहायक अभियंता हरीश चंद्र जोशी और अवर अभियंता रवि दानी मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा दन्या मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, पूर्व प्रधान खेमानंद पालीवाल, शैली के प्रधान प्रशासन गोपाल पांडे, खेती के प्रधान प्रशासक गोकुल पांडे, दीपक भट्ट, ऊरबादत, विजय कुमार, सूरज मेहरा सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *