अल्मोड़ा-आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग में कोसी दौलाघट मोटर मार्ग से धोतिगाड़-पँचगाँव-स्युरा लिंक मोटर लम्बाई 5 किमी० लागत 114.86 लाख रू० का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत व आभार व्यक्त किया।इस क्षेत्र मे सड़क मार्ग को लेकर लंबे समय से मांग थी। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।केंद्र व प्रदेश सरकार के कृषकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है उन्होंने उपस्थित लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।इस अवसर पर पूर्व बृहस्पति गिरी महाराज,पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल,मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,मंडल महामंत्री ललित तड़ागी,ग्राम प्रधान पंचगाँव कमलेश राम,स्युरा ग्राम प्रधान प्रमोद जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील बिष्ट,हरीश चंद्र,गोविंद राम,नरेंद्र राम,जगदीश प्रसाद,श्रीमती उमा जोशी,श्रीमती मधु बिष्ट,श्रीमती राधा सलाल,श्रीमती संतोषी जोशी व लो०नि०वि० के अधिकारी समेत अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने किया।
