अल्मोड़ा-दीवान सिंह लटवाल पुत्र स्व० जमन सिंह लटवाल निवासी विवेकानन्द पुरी तथा संदीप कुमार भण्डारी पुत्र स्व० प्रदीप चन्द्र भण्डारी निवासी मोहल्ला रानीधारा अल्मोड़ा द्वारा आकाशवाणी ITI के सामने एवम रानीधारा अपनी स्कूटी चोरी हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में दिनॉक 2/3/01/2022 को एफआईआर न० -1 एवं 2/22 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया गया।मामला डॉ० मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा के संज्ञान में आते ही शीघ्र खुलासा किये जाने हेतु टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही कर,अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार को निर्देशित किया गया।मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त दोनों अभियोगों के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पतारसी-सुरागरसी करते हुये 24 घण्टे के भीतर चोरी में संलिप्त 3 विधि विवादित किशोरों के कब्जे से सिकुड़ा बैण्ड से चोरी किये 2 स्कूटी बरामद की गयी।उक्त किशोर चोरी की गयी स्कूटी की नम्बर प्लेट बदलकर तथा एवं स्कूटी का रंग रूप बदलकर प्रयोग कर रहे थे।बरामदगी में 2 स्कूटी हीरो कम्पनी बरामद हुई हैं।पुलिस टीम में उ०नि०संजय जोशी चौकी प्रभारी धारानौला,उ०नि० धर्मेन्द्र कुमार,का० खुशाल राम,का० हिमॉशु आदि उपस्थित रहे।
