अल्मोड़ा-विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्रअल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के कोसी में जरूरतमंद गरीब परिवारों की महिलाओं को विधानसभा निधि के आर्थिक मद के 40 चेक लगभग 80000 धनराशि के प्रदान किये। उसके उपरांत विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत धारी,ग्राम पंचायत खूंट,ग्राम पंचायत धामस,ग्राम पंचायत चाण,ग्राम पंचायत रौनडाल,ग्राम पंचायत ज्यूड कफुन,ग्राम पंचायत डोबा, ग्राम पंचायत रैंगल,सैज,डडवाल गांव एवं पतलिया में कोरोना महामारी की रोकथाम की जानकारियां देते हुए साथ में सैनिटाइजर,मास्क व साबुन इत्यादि वितरित किया।लोगों की समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।कोसी, सिद्धपुर,ज्यूडकफून,रैंगल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल डीपीआर शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रकाश बिष्ट,जिला मंत्री सुरेंद्र मेहता, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट,संजय सिंह,भगवान सिंह,सोनू सिंह, ग्राम प्रधान धामस भगवान सिंह, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मोहन सिंह चौहान,शक्ति केंद्र संयोजक गंगा सिंह, महेंद्र सिंह,नवीन पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।