अल्मोड़ा-विधानसभा चुनाव की मतगणना के चलते 10 मार्च को यातायात का डाइवर्जन किया गया है।माल वाहक,भारी वाहन,मध्यम वाहन, समस्त रोडवेज एवं अन्य परिवहन वाहन पाण्डेखोला,लक्ष्मेश्वर से लोअर माल रोड पर प्रतिबन्धित रहेगा।सिमकनी से बेस तिराहे की ओर अधिकृत वाहनों/एम्बुलेंस को छोड़कर पूर्ण रुप से जीरो जोन रहेगा।मतदान अभिकर्ताओं/पोलिंग कर्मचारियों/पुलिस कर्मचारियों के वाहन जो धारानौला से आयेगें वे बेस तिराहे से लोधिया बैरियर की ओर एक तरफ तथा पाण्डेखोला की ओर से आने वाले वाहन सिमकनी मैदान में पार्क करेगें।मतदान अभिकर्ताओं/पोलिंग कर्मचारियों/पुलिस कर्मचारियों के पाण्डेखोला की ओर से आने वाले वाहन सिमकनी मैदान में पार्क किये जायेगें।मतदान केन्द्र (एच०एम०) तक जाने के लिये सिमकनी से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।सिमकनी की ओर से अपर माल रोड एवं धारानौला की ओर जाने वाले लोकल हल्के वाहन एस०एस०जे० परिसर के अपर गेट होते हुए आ सकेगें।हल्द्वानी की ओर या हल्द्वानी से अपने गंत्व्य को जाने वाले वाहन धारानौला,बलढौटी बैण्ड, एनटीडी से होते हुए आ जा सकेगें।जनता से अपील की गयी है कि विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना (10 मार्च) के दृष्टिगत निर्धारित किये गये उक्त रुट प्लान का भली भांती अवलोकन करते हुए अपनी यात्रा का मार्ग चुने।
