द्बाराहाट-जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान के अंतर्गत प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर निखिलेश विष्ट द्वारा बग्वालीपोखर बाजार में चैकिंग के द्वौरान एक वाहन संख्या UK01 ए 9464 मोटरसाईकिल को रोका गया जिसका वाहन चालक हेमन्त सिंह उम्र-40 पुत्र दीवान सिंह निवासी कुवांली जनपद अल्मोड़ा को शराब के नशे मे चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
