जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने आज जागेश्वर विधानसभा में धौलादेवी मंडल के धूरा,फलना,धारी आदि गांवों में स्थानीय जनता के सुख दुख में भागीदारी कर जनसंम्पर्क किया व स्थानीय जनता की समस्यायें जानकर निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों से स्थल से दूरभाष पर निदान हेतु वार्ता की व जनता को सरकार की जनहितकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की।भ्रमण में उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री दिवान राम,भाजपा नेता मनोज पंत,प्रधान बसन्त पान्डे,प्रधान उमेश पान्डे,प्रधान धूरा विमल प्रसाद,करन पाठक,गोधन सिंह मेहरा,दिवान सिंह,शिवदत्त,सुरेश राम,शेर सिंह,मोहन सिंह,प्रकाश जोशी आदि उपस्थित रहे।