जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेत्र ने बुद्ववार को जागेश्वर विधानसभा के दन्या मंडल के रगौड़ी,दयाराखोली,काड़ानौला का भ्रमण कर स्थानीय जनता से मुलाकात की व हालचाल जानकर आगामी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की।उनके साथ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज पन्त,मण्डल महामंत्री लक्ष्मण डसीला,प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप गैड़ा,अनूसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जगदीश बगड़वाल,मण्डल उपाध्यक्ष भाष्कर पांडेय,मण्डल मंत्री दीवान राम,क्षेत्र पंचायत सदस्य कङानौला गणेश कांडपाल,ग्राम प्रधान बसन्त राम,जगदीश पांडेय,बसन्त गोस्वामी,पूर्व प्रधान गोपाल राम,खीम बिष्ट,मोहन बिष्ट,चंदन सिंह बिष्ट,आंनद राम,नीतिश कुमार सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
