अल्मोड़ा-राजीव गांधी पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश भट्ट ने अल्मोड़ा जनपद में विधानसभा चुनाव को देखते हुऐ कार्यकारिणी का विस्तार कर विभिन्न सक्रिय कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।इस अवसर पर हरीश भट्ट ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन व प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल के निर्देशन पर कार्यकारणी गठित की गयी है।हरीश भट्ट ने कहा कि जल्द ही पूरे जिले की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।कांग्रेस को पंचायत स्तर से बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज पंचायतों को जो महत्त्व मिला है कांग्रेस की ही देन है।अभी कई अधिकार मिलने बाकी है।उन्होंने कहा किनिश्चित ही उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।डबल इंजन हर मोर्चे पर फेल रही है जिसे जनता बखूबी जानती हैं।कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्षपद पर पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह खनी,जिला उपाध्यक्ष पद पर उपप्रधान केवलानंद भट्ट,जिला महासचिव पद पर जय दत्त पांडे,जिला सचिव पद पर कमल जोशी को नियुक्त किया गया है।विधानसभा अल्मोड़ा
में अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष प्रधान संगठन भैंसियाछाना ब्लॉक चंदन सिंह महरा,विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर पूर्व प्रधान दीवान राम,विधानसभा महासचिव पद पर सरपंच वन पंचायत राजेन्द्र सिंह बिष्ट को तथा ब्लॉक भैसियाछाना में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रसाद,ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर जय दत्त जोशी,ब्लॉक महासचिव पद पर सरपंच वन पंचायत भुवन चंद्र भट्ट,ब्लॉक सचिव पद पर गोपाल राम,न्याय पंचायत अध्यक्ष पद पर हीरा सिंह वाणी,न्याय पंचायत उपाध्यक्ष पद पर उमेद सिंह,बूथ संयोजक त्रिनैली ग्रामसभा कै लिए रवि वाणी,बूथ संयोजक धौलनैली ग्रामसभा के लिए बंसी टम्टा व हिमाशु वाणी,बूथ संयोजक थिकलना क्षेत्र पंचायत के लिए यशपाल राणा व हितेश चंद्र,सल्ला भाटकोट न्याय पंचायत संयोजक पद पर पंकज सिंह रावत,न्याय पंचायत अध्यक्ष ढौरा मदन सिंह राणा को तथा विधानसभा जागेश्वर में विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर पद पर प्रधान दिनेश चंद पांडे,ब्लॉक धौलादेवी,ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ग्राम प्रधान विशन सिंह बिष्ट,ब्लॉक महासचिव पद पर ग्राम प्रधान पंकज कुमार को,ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा पद पर गोपाल सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर पुष्कर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।