अल्मोड़ा-आज सिविल एवं सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के कोसी वन क्षेत्र द्वारा वर्शिमी सिविल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी,प्रभागीय वनाधिकारी सिविल ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सरपंच लक्ष्मण सिंह मटेला, जगदीश लटवाल,ग्राम प्रधान हरीश सिंह रावत,तारा दत्त पाण्डेय,नन्दन सिंह लटवाल,गोधन सिंह,पुष्कर सिंह, सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी दिनकर प्रसाद जोशी,वन क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार पन्त,उप वन क्षेत्राधिकारी जीवन राम आर्य,वन दरोगा मोहन राम,वन सीट अधिकारी पूनम पंत,पवन बिष्ट, महेन्द्र मटेला, राजेन्द्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण क्षेत्रों में चौड़ी पत्ती प्रजाती का वृक्षारोपण अधिक से अधिक किया जाए ताकि ग्रामवासी अधिक से अधिक चारा इत्यादि से लाभान्वित हो सकें तथा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।
