अल्मोड़ा-वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षद अनूप भारती ने भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में शामिल होने वाली विभिन्न झांकी समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने एनटीडी, राजपुरा,गड़ेसीगैर और पाताल देवी से आने वाली झांकी समितियों के प्रतिनिधियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।इस अवसर पर गड़ेसीगैर के अध्यक्ष सागर टाक,पाताल देवी से सोनू वाल्मीकि,एनटीडी से दीक्षांत पवार,राजपुरा से राज चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।वहीं राजपुरा में पूरी समिति के सदस्यों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में कृष्ण कुमार,निखिल वाल्मीकि,ध्रुव चौहान,निशांत वाल्मीकि और आर्यन वाल्मीकि सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।पार्षद अनूप भारती ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जयंती हमारी सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है।शोभायात्रा को सफल बनाने में समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे,सामाजिक एकता और सम्मान की भावना को मजबूती मिलती है।कार्यक्रम के माध्यम से झांकी समितियों के सदस्यों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *