रानीखेत-मां नंदा-सुनंदा महोत्सव समिति द्वारा रानीखेत में इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया।प्रतियोगिता में फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश कनवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।इस अवसर पर मनमोहन देव सहित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव समिति की पूरी टीम मौजूद रही। समिति पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, विद्यालयों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और मैदान में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *