अल्मोड़ा-पूर्व उपाध्यक्ष एन०आर०एच०एम०बिट्टू कर्नाटक ने प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि उनके द्वारा नितिन गडकरी केन्द्रीय सड़क परिवहन,राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री भारत सरकार से उपरोक्त के सम्बन्धित आदेश निर्गत किये जाने के लिए सम्पर्क किया गया।किन्तु उनके दिल्ली से बाहर होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्ध में चर्चा नहीं हो सकी।श्री कर्नाटक ने कहा कि ऐसी स्थिति में उनके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को वस्तु स्थिति की जानकारी दी तो उन्होंने तुरन्त केन्द्रीय मंत्री से दूरभाष पर गहन चर्चा करते हुए अवगत कराया कि पूर्व में प्रतिनिधि मण्डल को क्वारब से कोसी तक कोई भी पूर्व निर्मित भवन को क्षति न पहुंचाये जाने और क्वारब-कोसी मोटर मार्ग जो चौंसली से कोसी तक निर्मित है को राष्ट्रीय राजमार्ग 109 का बाईपास बनाने का आश्वासन दिया गया था जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाय। केन्द्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया गया है।विदित हो कि श्री कर्नाटक कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं एवम जनहित से जुड़े मुद्दों को वे लगातार प्रशासन एवं सरकार के सामने उठाते आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *