

अल्मोड़ा-मल्ला राजपुर वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को पार्षद विकास कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद ने पर्यावरण मित्रों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पर्यावरण मित्र दिन-रात मेहनत कर स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना योगदान देते हैं। उनके कार्यों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।इस दौरान पर्यावरण मित्र अनिल कुमार, सफाई निरीक्षक अमित कुमार, मोना, चंदन भारती, मुन्ना, मुकेश कुमार, पीयूष, गजेंद्र प्रसाद, रतन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
