अल्मोड़ा-डॉ०अलकनंदा अशोक अध्यक्षा उपवा उत्तराखंड के मार्गदर्शन में अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।दिनांक- 12.10.2022 को अध्यक्षा उपवा उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष उपवा श्रीमती रितु राय के निर्देशन में गठित कमेटी द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में घरैया लार्ईन में स्वच्छ एवं आकर्षक घर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।गठित कमेटी द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा के घरैया लाईन का निरीक्षण कर घरों की साफ सफाई व साज सज्जा परिसर के चारो ओर बागवानी,फूलवारियों का भी निरीक्षण किया गया।उक्त प्रतियोगिता में पुलिस लाईन के आवासीय घरों की साज सज्जा व साफ सफाई में उत्कृष्ट पाये जाने पर पुरुस्कृत किये जाने हेतु निम्न कर्म०गणों के आवासों को चयनित किया गया।श्रीमती हेमा कोहली पत्नी आरक्षी चालक नारायण राम प्रथम स्थान,श्रीमती शोभा भंडारी पत्नी आरक्षी राम सिंह भण्डारी द्वितीय स्थान,श्रीमती मंजू पुनेठा पत्नी केदार दत्त पुनेठा सहायक उप निरीक्षक संचार तृतीय स्थान,श्रीमती उमा पत्नी संविदा चालक पप्पू कुमार तृतीय स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *