अल्मोड़ा-आर्यन छात्र संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल डबराल के आदेशानुसार उज्जवल जोशी को आर्यन संगठन अल्मोड़े का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद उज्जवल जोशी ने कहा कि वो संगठन को मजूबती के साथ आगे बढाएंगे। सोबन सिंह जीना परिसर के अलावा अल्मोड़ा जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी संगठन का विस्तार करेंगे।आर्यन छात्र संगठन प्रदेश का सबसे लोकप्रिय व सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है जो लगातार छात्र हितों के लिए काम कर रहा है और आने वाले छात्रसंघ चुनावों में संगठन पूरे जोश के साथ प्रतिभाग करेगा।उज्जवल के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

