अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं विपरीत हालत में महिलाओं की मदद करने के मकसद से विभिन्न ऐप तैयार किये गये है। इसकी मदद से महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न ऐपों को प्रयोग करने हेतु महिलाओं एवं बच्चों को प्रेरित करने हेतु अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।दिनांक 23.11.2021 को थानाध्यक्ष महिला थाना श्वेता नेगी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिरोड़ा तथा राजकीय इंटर कॉलेज बिरोड़ा मे छात्र छात्राओं को गौरा शक्ति एप,ट्रैफिक आई ऐप तथा टोल फ्री नंबर डायल 112, 1090 तथा 1098 के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।