अल्मोड़ा-दिनांक 26 और 27 फरवरी 20 22 को द्वाराहाट में एस एस जे यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता2020 के लिए अल्मोड़ा के एसएसजे यूनिवर्सिटी की जूही रावत व रक्षित बिष्ट का चयन हुआ है।यह ताइक्वांडो प्रतियोगिता एसएसजे यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 द्वाराहाट में आयोजित की जा रही है।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट(मुख्य प्रशिक्षक )ने जानकारी देते हुए बताया कि जूही रावत व रक्षित बिष्ट के ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल जोशी के प्रशिक्षण व मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है।कमल जोशी ताइक्वांडो( प्रशिक्षक) नंदा देवी मंदिर अल्मोड़ा व गंगनाथ मंदिर परिसर अल्मोड़ा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण( कमल कुमार बिष्ट) के निर्देशन में (स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा) में पंजीकृत ताइक्वांडो प्रशिक्षक है।दोनों खिलाड़ियों के चयन पर (स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकैडमी अल्मोड़ा) के मुख्य प्रशिक्षक व महासचिव कमल कुमार बिष्ट,क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा,कुलपति एनएस भंडारी,पूर्व विधायक उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कैलाश शर्मा ,नागेंद्र शर्मा ,क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल ,प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा), प्रकाश जोशी अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा सहित वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ी,खेल प्रेमियों आदि ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।दोनों खिलाड़ियों के चयन पर उनके प्रशिक्षक कमल जोशी को बधाई दी है।