अल्मोड़ा-जनवरी के वेतन भुगतान की मांग को लेकर रानीखेत में रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन जारी है।शुक्रवार को भी नाराज कर्मचारियों ने डिपो कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी बीतने को है लेकिन अब तक उन्हें जनवरी के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।वहीं दिसंबर का वेतन भी कुछ दिन पहले ही मिला है।कहा कि नियमित समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों ने जल्द से जल्द जनवरी के वेतन भुगतान की मांग की।