हल्द्वानी-मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम मे डॉ जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल,हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,लव शर्मा क्षेत्राधिकारी लालकुआ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम एसओजी प्रभारी मोहन सौन के नेतृत्व में कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।दिनांक 24.11.2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान कैनाल रोड काठगोदाम से अभियुक्त को कुल 10 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआऱ-144/26, धारा-8/21 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त भास्कर तिवारी उर्फ भानु पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे काठगोदाम उम्र 32 वर्ष है।अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था आज कल जॉब ना होने के कारण पैसा कमाने के लालच में वह किसी रेलवे फाटक बनभुलपूरा से स्मैक खरीदकर लाया था।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।बरामदगी का विवरण कुल 10 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 3 लाख रू है।
गिरफ्तारी टीम में सीओ विमल प्रसाद,निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान,उनि दिलीप कुमार प्रभारी चैकी मल्ला काठगोदाम,कानि भानू ओली एस ओ जी,कानि करतार काठगोदाम,कानि दिनेश राणा काठगोदाम,म का शीला कुंवर काठगोदाम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *