अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल ने तहसील को नगर में पुनः स्थापित करने को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। गुरूवार को एनटीडी बाजार में चले इस अभियान को सभी व्यापारियों ने अपना समर्थन दिया।इस अवसर पर व्यापारियों ने कहा कि कहा कि इस मुद्दे को लेकर अगर उन्हें बाजार बंद करनी पड़े,जुलूस निकालने पड़े तो उन्हें यह भी मंजूर है। व्यापारियों ने कहा कि तहसील को नगर से दूर करना शरीर से किसी अंग को दूर करने जैसा है।अभियान मेंनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद,प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत , कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,उपसचिव अमन नजजोन,विकास कन्नौजिया, पंकज कांडपाल,भुवन तिवाड़ी,मनीषा बिष्ट,राजेंद्र रस्तोगी,राम सिंह,विक्रम सिंह,मोहन सिंह,पूर्व सभासद एनटीडीज्योति कांडपाल,प्रेमा मर्तोलिया,लीला बिष्ट,अमित मेहता, सादाब आलम,मुकेश नेगी आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
