जागेश्वर -आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री बिशन सिंह बिष्ट इंटर की कालेज भनोली में 112 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमें कार्यक्रम सह संयोजक नरेंद्र सिंह बिष्ट उनके पौत्र द्वारा उनके जीवन में प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया।वही स्कूली बच्चों व सांस्कृतिक टीमों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा।वही कक्षा 6 से 12 में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान आने पर पुरूस्कार के रूप में धनराशि दी। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम संयोजक व जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा,विशिष्ट पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,अति विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं 44 महिलाओं स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख बिक्रम बगड़वाल,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी देवी, जिला मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल, पीताम्बर पांडे,दिवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा,बीडीओ एस एस दरियाल,ग्राम प्रधान मोहन सिंह सिंगवाल, ग्राम प्रधान जगदीश नाथ गोस्वामी,ईश्वर सिंह,दिपक नैनवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *