अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रितु राय ने महालक्ष्मी के अवसर पर दिनांक 24/10/2022 को अल्मोड़ा नगर का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल,नन्हे-मुन्ने बच्चों,बुजुर्गों, व्यापारियों आम जनमानस व मजदूरों के बीच जाकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।इस दौरान एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा शान्ति,कानून व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटियों का भी जायजा लिया गया।सभी जनमानस अपने परिवार के संग हर्षोल्लास से दीपोत्सव मनाने व चौकस सुरक्षा व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया।भ्रमण के दौरान एसएसपी अल्मोड़ा व उनकी धर्मपत्नी द्वारा ड्यूटियों में तैनात पुलिस बल, नन्हे-मुन्ने बच्चों,बुजुर्गों व मजदूरों को चाँकलेट देकर बाँटी खुशियाँ।चेहरों पर मुस्कान बिखेरकर दीपावली की शुभकामनाओं दी गई।
