एस०एस०पी०अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में अल्मोड़ा पुलिस के हर जवान जरूरतमंदों की मदद के लिए आ रहे हैं आगे,मिनी कंटोनमेंट जोन में बीमार महिला की पुलिस ने जीवन रक्षक मंगवाकर किया सराहनीय कार्य
अल्मोड़ा-वर्तमान में चल रहे को कोविड कर्फ्यू के दौरान पंकज भट्ट एसएसपी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों की लगातार अल्मोड़ा पुलिस हर संभव मदद के लिए आगे आ रही है अल्मोड़ा पुलिस पर विश्वास करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम बेलख के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम बेलख में बीमार सरस्वती देवी पत्नी मदन राम निवासी बेलख थाना दन्या की दवाईयां खत्म हो गई है और दवाईयां नहीं मिल पा रही है दवा मंगाने का अनुरोध किया गया।उक्त सूचना पर कानि० 65 ना०पु०राजेश भट्ट द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में स्थित बछेडा अस्पताल से दवाईयां मंगवाकर दिनांक 7 जून को ग्राम बेलख जो वर्तमान में मिनी कन्टेंमेन्ट जोन है बीमार महिला की दवाईयां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को दी गई।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अल्मोड़ा पुलिस का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया।
