अल्मोड़ा-आज 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समस्त स्टाफ ने जिला अस्पताल अल्मोड़ा में मरीजों के साथ समय व्यतीत किया। साथ ही साथ उन्हें फल एवं जूस वितरण किया।इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योत्सना सोहनलाल,डायरेक्टर सुशील सोहनलाल,विपुल कार्की, संदीप जोशी, सचिन एवं तनुजा मौजूद थे।प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योत्सना सोहनलाल ने समाज से अपील की कि विश्व में सबसे मेहनती जो काम होता है वह एक शिक्षक का होता है जो की समाज में रहने वाले हर तबके के लोगों को आगे बढ़ने का शिक्षित करने का एवं खुद के बलबूते पर जिंदगी जीने के काबिल बनता है।उन्होंने यह आग्रह किया कि शिक्षा को व्यावसायिकरण ना करते हुए एक समाज सेवा के रूप में देखा जाना चाहिए और हमारे आने वाले भविष्य यानी की सभी छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर जरूरी ध्यान देना चाहिए।उन्होंने अल्मोड़ा एवं भारतवर्ष में मौजूद समस्त शिक्षकों को विद्यालय की ओर से शिक्षक दिवस की बधाई दी।
