सोमेश्वर-पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में धारचूला विधायक हरीश धामी को क्षेत्र की जनसमस्याएं उठाने का उचित अवसर नहीं दिए जाने एवं उनकी बातों की अनदेखी किए जाने के विरोध में बुधवार को सोमेश्वर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू भट्ट ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का पूरा अधिकार मिलना चाहिए।जनहित के मुद्दों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश धामी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रकाश खाती, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष हीरा मेहरा, राजेन्द्र बोरा, अमित कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश बोरा, भुवन तिवारी, हरीश भाकुनी, अर्जुन बोरा, आनंद सिंह भाकुनी, किशन सिंह भोज, केशर सिंह, भगवंत गिरी, भगवंत राम, चंदन खाती, पूरन सनवाल, जोधा सिंह, गिरीश राणा, लाल सिंह खाती, महेश बिष्ट, महेन्द्र जीना, रमेश मेहरा, केशर सिंह बिष्ट, बंशीधर अधिकारी, ठाकुर मेहरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *