

सोमेश्वर-नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा आंदोलनरत छात्रों के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमेश्वर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट के नेतृत्व में किशोर नयाल, प्रकाश खाती,रणजीत नयाल, भुवन तिवारी,हीरा मेहरा, लीला बोरा,श्याम दोसाद,प्रेमा बोरा,अमित कुमार,हरीश आगरी,लक्ष्मण मेहरा,कुशाल, राम बहादुर दोसाद,अर्जुन बोरा,रमेश गिरी एवं राजेंद्र बोरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
