हल्द्वानी-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड /मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने अपने थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
दिनांक-08.12.2022 को हरबंश सिंह,एस0पी0सिटी हल्द्वानी,भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक स्मैक तस्कर को 10.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्यवाही में दिनांक 08.12.2022 को वादी उ0नि0 मनोज यादव मय हमराही कानि0 मुन्ना सिंह,का0 दिलशाद अहमद के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व धरपकड अभियान के तहत क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभियुक्त शराफत हुसैन पुत्र रिफाकत हुसैन नि0 ढोलक बस्ती वार्ड नं0 15 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 37 वर्ष को पाकड़ के पेड़ के पास रेलवे स्टेशन हल्द्वानी बनभूलपुरा से 10.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसके विरूद्ध थाना बनभूलपुरा पर मुकदमा एफआईआर नं0-409/2022 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया हैं।अभियुक्त शराफत हुसैन उपरोक्त पूर्व में भी मारपीट की घटनाओं व स्मैक तस्करी में कई बार जेल जा चुका है जिसका अपराधिक इतिहास निम्नवत है।अभियुक्त शराफत हुसैन पुत्र रिफाकत हुसैन नि0 ढोलक बस्ती वार्ड नं0 15 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 37 वर्ष है।बरामदगी में अभि0 शराफत हुसैन के कब्जे से 10.45 ग्राम अवैध स्मैक मय एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी ओपो बरामद हुआ।अभियुक्त शराफत हुसैन के आपराधिक इतिहास में FIR NO- 153/2015 धारा 452/323/504/506/427 भादवि0 PS-BNP,FIR NO- 131/2015 धारा—4/25 शस्त्र अधि0 PS-BNP,FIR NO- 64/2017 धारा—323/504/506 भादवि0 PS-BNP,FIR NO- 295/2019 धारा—8/21 NDPS ACT. PS-BNP,FIR NO- 85/2021 धारा— 8/21 NDPS ACT. PS-BNP,FIR NO- 437/2021 धारा—8/21 NDPS ACT. PS-BNP, FIR NO- 409/2022 धारा—8/21 NDPS ACT. PS-BNP है।अभियुक्त को पाकड़ के पेड़ के पास रेलवे स्टेशन हल्द्वानी बनभूलपुरा जनपद नैनीताल के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी,उ0नि0 मनोज यादव,कानि0 दिलशाद अहमद,कानि0 मुन्ना सिंह शामिल रहे।
